वक़्त मेहरबान तो बन्दा पहलवान
वक़्त नाराज तो बन्दा परेशान
वक़्त के आगे नतमस्तक भगवान्
वक़्त की चाल में चले जहान
वक़्त की वार से बड़ी कोई मार नहीं
वक़्त को रोक सके ऐसा कोई दीवार नही
वक़्त को हरा सके ऐसा कोई महान नहीं
वक़्त को जकड़ सके ऐसा किसी को वरदान नही
राजा को रंक बनाता वक़्त
सूरज को रोज सुलाता वक़्त
तारों को रात जगाता वक़्त
पल में हसाता-रुलाता वक़्त
वक़्त की चाल से कोई अनजान नही
वक़्त लौट कर आये ऐसा कभी हुआ नही
संसार भले ही सोया,पर वक़्त कभी सोया नही
लोंगो ने वक़्त गंवाया पर वक़्त कभी कुछ खोया नही
वक़्त ही देता जीवनदान, वक़्त ही लेता सबकी जान
वक़्त ही है सबसे अनमोल धन , वक़्त ही है सबसे बलवान
वक़्त को भुनाया जिसने, वो ही कुछ पाया है
वक़्त को गंवाया जिसने, वो ही अंत पछताया है
वक़्त को पहचान सके वो ही बड़ा ज्ञानी है
वक़्त को तबाह करे वो ही बड़ा अज्ञानी है
Wah wah. Wah wah. Maan gaye ji kavi sahab ko. 😊
ReplyDelete